Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
गिरफ्तार किए गए कौशिक पाल के बैंक लेनदेन की जांच के दौरान पाया गया कि बैंक में 32 करोड़ 81 लाख 99 हजार रुपए का लेन-देन हुआ है। पुलिस ने इस राशि की लेनदेन के सबूत मांगा, लेकिन आरोपी बैंक लेनदेन का सबूत नहीं दे पाया।
कोलकाता के पास बिधाननगर इलाके से बिजली कनेक्शन नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा हुआ है। बिजली कनेक्शन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने कौशिक पाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कौशिक पाल के बैंक लेनदेन की जांच के दौरान पाया गया कि बैंक में 32 करोड़ 81 लाख 99 हजार रुपए का लेन-देन हुआ है। पुलिस ने इस राशि की लेनदेन के सबूत मांगा, लेकिन आरोपी बैंक लेनदेन का सबूत नहीं दे पाया।
उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर हिरासत की अपील करेगी। बता दें कि बिजली कनेक्शन निष्क्रिय करने के लिए मैसेज बॉक्स लिंक और उस लिंक पर क्लिक करते ही 40940 रुपये गायब हो गए थे। इस बाबत शिकायत के आधार पर बिधान नगर साइबर शाखा की पुलिस ने कसबा टैगोर पार्क से कौशिक पाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार विगत 22 सितम्बर 2022 को साल्टलेक के डीए निवासी रतनलाल अग्रवाल ने शिकायत की कि कॉल के बाद मैसेज में एक लिंक दिया गया था, जिसमें बीमा प्रीमियम की राशि को निष्क्रिय करने के लिए कहा गया था और उस लिंक पर क्लिक करने पर करीब 40940 रुपये गायब हो गये। इस आरोप के बाद पुलिस ने टैगोर पार्क से कौशिक पाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके चालू खाते के लेन-देन का ठिकाना ढूंढ़ने पर पुलिस को पता चला कि करीब 33 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है। आय का स्रोत क्या है? जब इसकी जानकारी मांगी, तो वह देने में असमर्थता जताई।
बिधाननगर साइबर अपराध थाना ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वह 41A CrPC नोटिस का अनुपालन करने के लिए अपने वकील के साथ पुलिस स्टेशन आया था, क्योंकि उसके वर्तमान बैंक अकाउंट में 32 करोड़ 81 लाख 21 हजार रुपये की भारी संदिग्ध राशि डेबिट की गई और 32 करोड़ 81 लाख 99 हजार जमा की गई थी।
आशंका जताई जा रही है कि यह चालू खाता अपराध में इस्तेमाल के लिए खोला गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौशिक पॉल, 29 वर्ष, पुत्र- राबिन पॉल 423 लस्करहाट दूसरी मंजिल पीएस- कसबा, टैगोर पार्क क्रॉसिंग, कोलकाता- 700039, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। अगले दिन पुलिस हिरासत की प्रार्थना के साथ उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।